लेनोवो K8 प्लस की पहली सेल आज, यह है भारत का सबसे सस्ता डुअल कैमरा फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Lenovo K8 Plus goes to sale via flipkart today
Lenovo K8 Plus

    लेनोवो ने बुधवार को भारत में अपना डुअल कैमरा वाल फोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होने वाली है। बता दें कि यह भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता डुअल कैमरा वाला फोन है।

    ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट फ्री में ऐसे करें WhatsApp जैसी चैटिंग

    लेनोवो के8 प्लस की खासियत

    Lenovo K8 Plus
    Lenovo K8 Plus

    Lenovo K8 Plus के खासियत की बात करें तो इसमें कम कीमत में आपको डुअल कैमरा सेटअप और 4000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने शाओमी एमआई ए1 की तरह इसमें स्टॉक एंड्रॉयड दिया है।

    विज्ञापन

    इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ म्यूजिक के लिए अलग से एक बटन दिया गया है जो कि फोन के बांयीं ओर है। वहीं इस बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा। वहीं फोन के स्पीकर और हेडफोन ऑडियो को डॉल्बी एटमॉस ऐप से कंट्रोल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लेनोवो के8 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Lenovo K8 Plus
    Lenovo K8 Plus

    ​लेनोवो के8 प्लस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। फोन में 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक का MTK हीलियो P25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, स्टॉक एंड्रॉयड, फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ फ्लैश भी मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन की कीमत 10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें