Lenovo K8 Note की आज से हो रही ओपन सेल, बिना रजिस्टर किए ऐसे खरीदें

लेनेवो ने K8 Note स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया था और शुक्रवार (15 सितंबर) से इस फोन की ओपन सेल हो रही है। ग्राहक इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया से सीधे खरीद सकते हैं। ओपन सेल का मतलब होता है कि इसके लिए आपको पहले से रजिस्टर नहीं करना पड़ता।
पढ़ें: Asus ने लॉन्च किए 3 सेल्फी स्मार्टफोन, दिया है 24 और 8 MP वाला डुअल फ्रंट कैमरा
इतना ही नहीं, इस ओपन सेल में फोन के साथ स्पेशल ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं। इसके तहत आप पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और इसके बदले 1000 रुपए की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा HSBC डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1000 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
क्या हैं फोन के फीचर्स

इस फोन के खासियत की बात करें तो एक बजट फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले है जिस पर 2.5 डी का गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो X23 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली T880 जीपीयू है। फोन 3 जीबी/32 जीबी और 4 जीबी/64 जीबी वेरियंट में है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो enovo K8 Note में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें से एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। Lenovo K8 Note के 3GB रैम, 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 और 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन के साथ आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा।