Asus ने लॉन्च किए 3 सेल्फी स्मार्टफोन, दिया है 24 MP और 8 MP वाला डुअल फ्रंट कैमरा

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 14 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Asus launched ZenFone 4 Selfie Pro, ZenFone 4 Selfie Smartphone in India
ZenFone 4 Selfie Pro - फोटो : Asus

    ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने जेनफोन 4 सेल्फी और जेनफोन 4 सेल्फी प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन को अगस्त में पेश किया गया था। कंपनी ने डुअल फ्रंट कैमरे वाला रैगुलर वैरिएंट तो लॉन्च किया ही हैं, साथ ही ZenFone 4 Selfie का सिंगल फ्रंट कैमरा वाला नया वैरिएंट भी उतारा है। सिंगल फ्रंट कैमरे वाले वैरिएंट का मॉडल नंबर ZB553KL है। इन तीनों ही स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    फोन के साथ मिल रहा ये ऑफर

    ZenFone 4 Selfie
    ZenFone 4 Selfie - फोटो : Asus

    आसुस जेनफोन 4 सेल्फी प्रो की भारत में कीमत 23,999 रुपए रखी गई है। वहीं, डुअल फ्रंट कैमरे वाले जेनफोन 4 सेल्फी की भारत में कीमत 14,999 रुपए और सिंगल फ्रंट कैमरे वाले जेनफोन 4 सेल्फी की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। इन तीनों ही स्मार्टफोन को 21 सितंबर को फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फोन के साथ कुछ ऑफर भी पेश किए गए हैं। जैसे इसके साथ रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी का अतिरिक्त डेटा भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट डुअल कैमरे वाले जेनफोन 4 सेल्फी पर 1000 रुपए का डिस्काउंट और जेनफोन 4 सेल्फी प्रो पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी देगा।

    विज्ञापन

    क्या हैं फोन के फीचर्स

    ZenFone 4 Selfie
    ZenFone 4 Selfie - फोटो : Asus

    ZenFone 4 Selfie Pro में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें से एक 24 मेगापिक्सल और दूसरा 5-मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसमें ऑक्टाकोर क्वालकैम स्नैपड्रैगन 625 SoC प्रोसेसर और 4 जीबी की रैम दी गई है। 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में 3000 की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बात करते हैं डुअल फ्रंट कमरे वाले ZenFone 4 Selfie की तो इसमें 20-मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल वाले दो फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, दूसरे ZenFone 4 Selfie में 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट और 13 मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा है। तीनों ही फोन के कैमरों में फ्लैश दी गई है। और बाकी सभी फीचर्स भी एक समान हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें