शाओमी ने 5300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Mi Max 2

शाओमी ने अपने पुराने फैबलेट एमआई मैक्स का नया वर्जन एमआई मैक्स 2 लॉन्च कर दिया है। फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5300mAh दमदार बैटरी है जो 1 घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो सकती है। फोन की बिक्री चीन में 1 जून से शुरू होगी।
एमआई मैक्स 2 की स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर है। इस नए फैबलेट में 4 जीबी रैम और 64जीब/128 जीबी स्टोरेज है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बॉडी मेटल की है। एमआई मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस एलईडी फ्लैश लाइट के साथ रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 64 जीबी वेरियंट वाले फैबलेट की कीमत 1,699 चीनी युआन यानी करीब 16,000 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 1,999 युआन यानी करीब 19,000 रुपये है।