लॉन्चिंग से पहले ही होने लगी Lava Yuva 2 Pro की बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स
Lava Yuva 2 Pro को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन को लावेंडर, व्हाइट और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava Yuva 2 Pro के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी और साथ में 4 जीबी रैम भी होगी। ऐसे में कुल 7 जीबी रैम मिलेगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने पिछले साल Lava Yuva Pro को अक्तूबर में लॉन्च किया था। अब इस फोन का अपग्रेडेड वर्जन Lava Yuva 2 Pro बाजार में आने के लिए तैयार है। लावा ने अपने इस अपकमिंग फोन Lava Yuva 2 Pro को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन Lava Yuva 2 Pro की बिक्री दो इंस्टाग्राम पेज से शुरू हो गई है।
Lava Yuva 2 Pro को 8,499 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। इस कीमत में Lava Yuva 2 Pro का 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिल रहा है। आपको याद दिला दें कि Lava Yuva 2 को पिछले साल 7,799 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
इंस्टाग्राम लिस्टिंग के मुताबिक Lava Yuva 2 Pro को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन को लावेंडर, व्हाइट और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava Yuva 2 Pro के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी और साथ में 4 जीबी रैम भी होगी। ऐसे में कुल 7 जीबी रैम मिलेगी।
Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ टाईप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन में मीडियाटेक Helio G37 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा लावा के इस फोन को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का AI सेंसर होगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
बता दें कि Lava Yuva Pro एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, जो 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 269ppi और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन के साथ MediaTek Helio प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।