अमर उजाला
Mon, 20 February 2023
दिन और घंटे के हिसाब से एक मिनट बहुत छोटा सा समय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डिजिटल वर्ल्ड में एक मिनट में डाटा कई गुना तेजी से यहां से वहां हो जाता है
एक मिनट में गूगल पर 5.9 मिलियन (59 लाख) चीजें सर्च की जाती हैं। यानी सिर्फ 60 सेकेंड में यूजर्स गूगल से 59 लाख सवाल पूछ लेते हैं
एक मिनट में Youtube पर 500 घंटे की वीडियो अपलोड होती हैं। वहीं यूजर्स एक मिनट में यूट्यूब के साथ अन्य प्लेटफार्म और टीवी पर करीब 1 मिलियन यानी 10 लाख घंटे की वीडियो देख लेते हैं
एक मिनट में जूम एप पर 1,04,642 घंटे की ऑनलाइन मीटिंग हो जाती हैं। वहीं सिर्फ एक मिनट में स्नैपचैट यूजर्स 24,30,555 स्नैप बना लेते हैं
एक मिनट में इंस्टाग्राम पर 65,972 फोटो और वीडियो पोस्ट की जाती हैं। वहीं फेसबुक पर हर मिनट 1.7 मिलियन यानी 17 लाख पोस्ट होती हैं
एक मिनट में अमेजन से दुनियाभर में लोग 443 मिलियन डॉलर (करीब 3 हजार 5,92 करोड़ रुपये) की खरीदारी कर लेते हैं
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें