Lava ProBuds Review: क्या फुल पैसा वसूल है लावा का यह पहला वायरलेस ईयरबड्स?
Lava Probuds के प्रत्येक ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है। चार्जिंग के साथ बैटरी को लेकर 25 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। बड्स में 11.6mm का एडवांस्ड ड्राइवर है

विस्तार
घरेलू कंपनी ने लावा ने हाल ही में ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) मार्केट में अपने पहले ईयरबड्स Lava Probuds के साथ कदम रखा है। Lava Probuds की डिजाइन इन-ईयर है। Lava Probuds की डिजाइन बाजार में मौजूद तमाम ईयरबड्स के मुकाबले थोड़ा अलग है। इसके अलावा Lava Probuds को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है। Lava Probuds TWS की कीमत 2,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री लावा के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से हो रही है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है लावा का यह पहला TWS?

Lava ProBuds Review: स्पेसिफिकेशन
Lava Probuds के प्रत्येक ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है। चार्जिंग के साथ बैटरी को लेकर 25 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। बड्स में 11.6mm का एडवांस्ड ड्राइवर है जिसके साथ मीडियाटेक Airoha चिपसेट का सपोर्ट है। दावा है कि इसमें शानदार बास मिलेगा।

Lava Probuds के साथ इंस्टेंट वेक एंड पेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 मिलेगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसका कुल वजन 77 ग्राम है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए इस ईयरबड्स को IPX5 की रेटिंग मिली है। बड्स के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसे सिर्फ एक ही कलर ब्लैक वेरियंट में एक साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

Lava ProBuds Review: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी
Lava ProBuds की डिजाइन अच्छी है। चार्जिंग केस के राइट साइड में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है, जबकि बाजार में मौजूद तमाम ईयरबड्स में नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसमें कोई बटन नहीं है। केस से निकालने के बाद बड्स को आप आराम से पेयर कर सकेंगे। केस की स्टाइल वर्टिकल है और डिजाइन ब्लैक मैटे फिनिश में स्लिक है। केस में बैटरी इंडिकेटर भी है जिसमें चार लेवल हैं।

चार्जिंग केस की एक खासियत यह है कि एक बार में यह पूरा नहीं खुलता है, ऐसे में किसी कारणवश केस खुल भी जाता है तो बड्स केस में ही सुरक्षित रहेंगे। बाहर नहीं गिरेंगे। बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है और लुक भी अच्छा है। केस के ढक्कन के साथ मैग्नेट है। ईयरबड्स की फिटिंग अच्छी है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कानों में दर्द नहीं होता है। बॉक्स में अलग-अलग साइज के सिलिकॉन ईयरटिप भी मिलेंगे। तो कुल मिलाकर डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है लेकिन लावा को इसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट देना चाहिए।

Lava ProBuds Review: परफॉर्मेंस
अब बात परफॉर्मेंस यानी आवाज की क्वॉलिटी और कनेक्टिविटी की करें तो इसकी आवाज अच्छी है और यदि आपको अधिक बास पसंद है तो Lava ProBuds आपके लिए परफेक्ट है। Lava ProBuds के साथ शानदार बास मिलता है और फुल वॉल्यूम पर आवाज खराब नहीं होती है। म्यूजिक के मामले में लावा प्रोबड्स की आवाज अच्छी है लेकिन कॉलिंग के मामले में थोड़ा निराश करती है। बड्स में टच का सपोर्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप बड्स को टच करके वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।

इसमें आपको कोई न्वाइज कैंसिलेशन नहीं मिलता है, जिसकी वजह से आउटडोर में कॉलिंग के दौरान थोड़ी परेशानी होती है। इसमें गेमिंग के लिए कोई लो लेटेसी मोड या किसी एप का सपोर्ट नहीं मिलता है। बड्स के साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। रिव्यू के दौरान कनेक्टिविटी को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं हुई है। आईफोन 12 के साथ हमने इसे इस्तेमाल किया। रिव्यू के दौरान हमें स्टेबल कनेक्टिविटी मिली। केस से निकालते ही यह तुरंत पेयर हो जाता है। तो कुल मिलाकर यदि आपको हेवी बास पसंद है तो Lava ProBuds भी आपको पसंद आएगा।

Lava ProBuds Review: बैटरी
Lava ProBuds की बैटरी अच्छी है। एक बार फुल चार्ज होने पर दोनों बड्स 4-5 घंटे तक का बैकअप देते हैं और केस की मदद से आप इन्हें 4 बार चार्ज कर सकते हैं। केस को फुल चार्ज करने में करीब 3 घंटे का वक्त लगता है।
तो कुल मिलाकर कहें तो लावा का यह पहला ईयरबड्स Lava ProBuds परफॉर्मेंस से लेकर बिल्ड क्वॉलिटी और बैटरी के मामले में उम्मीद पर खरा उतरता है। यदि आप खासतौर पर म्यूजिक के लिए Lava ProBuds खरीदना चाहते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा।