Lava BeFit स्मार्टबैंड की बिक्री भारत में शुरू, SpO2 सेंसर से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Lava BeFit now available on Flipkart at a special price of INR 2299
Lava BeFit - फोटो : amarujala

    लावा ने अपनी पहली स्मार्टबैंड Lava BeFit को अपने बजट स्मार्टफोन के साथ जनवरी में लॉन्च किया था। अब एक महीने बाद कंपनी ने Lava BeFit को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। Lava BeFit को अब फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। लावा की इस स्मार्टबैंड में कलर डिस्प्ले के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और कलर टेंपरेचर फीचर भी दिया गया है।

    Lava BeFit की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Lava BeFit की कीमत 2,299 रुपये है। इसमें 0.96 इंच की कलर टच डिस्प्ले है और यह एक वॉटर रेसिस्टेंट स्मार्टबैंड है। BeFit में Squad नाम से एक फीचर है जिसकी मदद से आप अपने पूरे परिवार के सदस्यों का ऑक्सीजन लेवल, हर्ट रेट और अन्य डाटा रिमोटली मॉनिटर कर सकते हैं। Lava BeFit इस कीमत रेंज में पहला ऐसा स्मार्टबैंड है जिसमें टेंपरेचर मॉनिटर दिया गया है। इस बैंड में अंग्रेजी के साथ हिंदी का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन

    Lava BeFit की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें जीपीएस और 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर भी शामिल हैं। इसमें ऑटो स्लीप ट्रैकर भी है। इसके अलावा इस स्मार्टबैंड पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इस एप के साथ Google fit/Apple हेल्थ एप का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें