Lava Agni 5G Review: क्या खरीदने लायक है घरेलू कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन
Lava Agni 5G के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। लावा के इस पहले 5जी फोन का मुकाबला Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G से होगा।

विस्तार
Lava Agni 5G घरेलू कंपनी लावा का पहला 5जी स्मार्टफोन है और साथ ही यह किसी भारतीय कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। Lava Agni 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। Lava Agni 5G के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। लावा के इस पहले 5जी फोन का मुकाबला Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G से होगा। Lava Agni 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

Lava Agni 5G Review: स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- 6.78 इंच FHDरिफ्रेश रेट- 90hzरैम-8GBस्टोरेज- 128GBरियर कैमरा- 64MP+5MP+2MP+2MPफ्रंट कैमरा- 16MPप्रोसेसर- मीडियाटेक Dimensity 810बैटरी- 5000mAh, 30W फास्ट चार्जिंग
Lava Agni 5G Review: डिजाइन

Lava Agni 5G की डिजाइन कुछ स्पेशल नहीं है। इस डिजाइन वाले रियलमी, आईकू और ओप्पो के कई स्मार्टफोन पहले से बाजार में मौजूद हैं। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और बिल्ड क्वॉलिटी अच्छी है।

Lava की बिल्ड क्वॉलिटी पर भरोसा किया जा सकता है। फोन कॉम्पैक्ट और हैंडी है। एक हाथ से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एक यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर है।
Lava Agni 5G Review: डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। डिस्प्ले की बात करें तो Lava Agni में IPS LCD डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस रेंज में कई अन्य फोन बाजार में मौजूद हैं जिनमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की डिस्प्ले शार्प और कलरफुल है।

कॉन्ट्रास्ट भी अच्छा है। वीडियो देखने में आपको आनंद मिलेगा। सीधी धूप में स्क्रीन को देखने में परेशानी नहीं होती है। 90Hz का रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, टचिंग और एनिमेशन में कोई दिक्कत पैदा नहीं करता है। डिस्प्ले के साथ Widevine L1 का सपोर्ट नहीं मिलता है, ऐसे में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर एचडीआर वीडियो देखने में परेशानी होगी।
- AIWA SB-X350J review: छोटे पैकेट में बड़ा धमाल, साउंडबार क्वॉलिटी वाला ब्लूटूथ स्पीकर
- Apple ipad 9th Gen 2021 Review: अपग्रेडेड कैमरे और बड़ी बैटरी वाला आईपैड
- iPhone 13 Pro Review: वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स का नया और पावरफुल साथी
- Dizo Wireless Review: क्या 1,500 रुपये की रेंज में यह बेस्ट ENC नेकबैंड है?