Dizo Wireless Review: क्या 1,500 रुपये की रेंज में यह बेस्ट ENC नेकबैंड है?
Dizo नेकबैंड में 11.2mm का ड्राइवर दिया गया है और इसमें भी बड्स वाली बास Boost+ एल्गो है। इसमें गेमिंग के लिए 88ms की सुपर लो लैटेसी मोड है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है।

विस्तार
Dizo Wireless नेकबैंड कंपनी का पहला वायरलेस नेकबैंड है। Dizo Wireless नेकबैंड को भारतीय बाजार में 1,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था, हालांकि फिलहाल इसे 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Dizo Wireless नेकबैंड एक बजट नेकबैंड है जिसके साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी की लाइफ को लेकर 17 घंटे का दावा है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या यह अपनी कीमत में एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड?
Dizo Wireless Review: स्पेसिफिकेशन

Dizo नेकबैंड में 11.2mm का ड्राइवर दिया गया है और इसमें भी बड्स वाली बास Boost+ एल्गो है। इसमें गेमिंग के लिए 88ms की सुपर लो लैटेसी मोड है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। इसमें 150mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। महज 10 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे के बैकअप का भी दावा किया गया है। ईयरफोन का वजन 23.1 ग्राम है। नेकबैंड को भी Realme Link और डीजो के एप से कनेक्ट किया जा सकता है और इसे भी वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।
Dizo Wireless Review: डिजाइन

डीजो के इस नेकबैंड की डिजाइन काफी हद तक Realme Buds Wireless 2 जैसी है, हालांकि फीचर्स में आपको फर्क मिलेगा। यह एक फ्लैक्सिबल रबड़ का नेकबैंड है जिसके दोनों बड्स में मैग्नेट दिया गया है जो कि इस्तेमाल ना होने की स्थिति में आपसे में चिपक जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस्तेमाल ना होने की स्थिति में यह अपने आप ऑफ हो जाता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है और वॉल्यूम व पावर के लिए बटन दिए हैं। नेकबैंड पर सिलिकॉन जैसी एक कोटिंग है। फिटिंग इसकी अच्छी है जिससे इसके गिरने का डर नहीं रहता है। इसे चार कलर ऑरेंज, ब्लू, ब्लैक और ग्रीन में खरीदा जा सकता है।