लावा का सबसे महंगा स्मार्टफोन: Lava Agni 5G हुआ लॉन्च, कीमत 19999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Nov 2021 03:07 PM IST
सार

Lava Agni 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। Lava Agni 5G को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 18 नवंबर से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Lava Agni 5G Launched in India With Quad Rear Cameras 90Hz Display Price and Specifications
Lava Agni 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी लावा ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Lava Agni 5G को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आपको बता दें यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कंपनी ने 5जी स्मार्टफोन पेश किया है। Lava Agni 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉच कैमरा सेटअप दिया गया है। Lava Agni 5G के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। Lava Agni 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। लावा के इस पहले 5जी फोन का मुकाबला Realme 8s 5G, Moto G 5G और Samsung Galaxy M32 5G से होगा।

    Lava Agni 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

    Lava Agni 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। Lava Agni 5G को अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से 18 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। इसकी प्री-बुकिंग लावा के ई-स्टोर और अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग के दौरान 500 रुपये देने होंगे और बाद में 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Lava Agni 5G की स्पेसिफिकेशन

    Lava Agni 5G में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lava Agni 5G का कैमरा

    लावा के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर नाइट मोड, प्रो मोड और एआई जैसे मोड दिए गए हैं।

    Lava Agni 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। Lava Agni 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30W की फास्ट चार्जिंग है। दावा है कि 90 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें