Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लावा के प्रेसिडेंट ने दिए हिंट्स
कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि Lava Agni 2 5G को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Lava Agni 2 5G की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Lava Agni 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर मिल सकता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने 2021 में Lava Agni 5G को लॉन्च किया है जो कि कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन था और किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाना वाला पहला 5जी फोन भी था। अब कंपनी Lava Agni 2 5G की लॉन्चिंग की प्लानिंग कर रही है। लावा के प्रेसिडेंट सुनिल रैना ने ट्वीट करके Lava Agni 2 5G की लॉन्चिंग के हिंट्स दिए हैं।
सुनिल रैना ने एक ट्वीट किया है जिससे अपकमिंग फोन Lava Agni 2 5G की उम्मीद जगी है। उम्मीद की जा रही है कि Lava Agni 2 5G को मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा लावा के इस फोन में 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। सुनिल रैना ने आग की दो इमोजी को ट्वीट किया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि Lava Agni 2 5G आने वाला है। कई यूजर्स ने रैना के ट्वीट पर रिप्लाई कर दिया है कि Lava Agni 2 5G आने वाला है।
कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि Lava Agni 2 5G को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Lava Agni 2 5G की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Lava Agni 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर मिल सकता है।
इसके अलावा Lava Agni 2 5G को 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 128GB तक की स्टोरेज मिलेगी और 6.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी। कंपनी ने हाल ही में Lava Yuva 2 Pro को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।
- Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया 120 वॉट का टावर स्पीकर, मिलेगा 6.5 इंच का सब-वूफर
- Fact check unit: पैरोडी और सटायर अकाउंट की मौज, आईटी एक्ट के तहत नहीं होगी कार्रवाई
- घरेलू कंपनी Elista ने फ्रीजर मार्केट में की एंट्री, लॉन्च किए 500 लीटर तक के फ्रीजर
- JioCinema Premium: सबसे सस्ता OTT सब्सक्रिप्शन, मात्र 99 रुपये में तीन महीने तक अनलिमिटेड मजा