कंफर्म: मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Lava Agni 2 5G, हो सकता है सबसे सस्ता 5जी फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2023 02:40 PM IST
सार

Lava Agni 2 5G के साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 मिलेगा। लावा की ओर से कंफर्म किया गया है कि Lava Agni 2 5G को मीडियाटेक Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Lava Agni 2 5G Confirmed to Launch in India With MediaTek Dimensity 7050 SoC
Lava Agni 5G for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कुछ दिन पहले Lava Agni 2 5G को लेकर कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी ने लॉन्चिंग के संकेत दिए थे और अब Lava ने कंफर्म कर दिया है कि Lava Agni 2 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। Lava Agni 2 5G के साथ मीडियाटेक Dimensity सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Lava Agni 2 5G के साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 मिलेगा। लावा की ओर से कंफर्म किया गया है कि Lava Agni 2 5G को मीडियाटेक Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Lava Agni 2 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग होगी। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lava Agni 2 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन के कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेसन (OIS) भी मिल सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Lava Agni 2 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।

    बता दें कि इससे पहले वाले वर्जन यानी Lava Agni 5G को 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें