सिर्फ 1,799 रुपये में लॉन्च हुआ यह फीचर फोन, जानें फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 01:11 PM IST
Lava 34 Super feature phone launched in India, Know price and features
lava 34 super

    घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने भारत में अपना एक फीचर फोन लावा 34 सुपर (Lava 34 Super) लॉन्च किया है। लावा के इस फोन का मुकाबला फोन जियो से हो सकता था लेकिन इस फोन की सबसे कमी यह है कि इसमें 4जी का सपोर्ट नहीं दिया गया है। लावा 34 सुपर फीचर फोन ब्लैक-रेड और सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    लावा 34 सुपर की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    लावा 34 सुपर के फीचर्स की बात करें तो इस उोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसके अलावा इस फोन एक बॉक्स स्पीकर दिया गया है। यह फोन 8 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है और बैटरी बचाने के लिए इसमें सुपर बैटरी मोड दिया गया है। कंपनी ने इस फोन की बैटरी को लेकर 30 घंटे तक के टॉकटाइम का दावा किया है।

    इस फोन में 1.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए कोई कैमरा आपको नहीं मिलेगा। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में कॉल रिकॉर्डिंग, कॉन्फ्रेंस कॉल जैसी कई सुविधाएं हैं। इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें