ब्लैकबेरी ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस चार्जर, जानें कीमत और खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Mar 2019 05:49 PM IST
BlackBerry Power Wireless Charging Pad Launched in India at Rs 2,499
BlackBerry Power Wireless Charging Pad

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने भारत में अपना एक वायरलेस चार्जर लॉन्च किया है। साथ ही यह पहला मौका है जब ब्लैकबेरी ने फोन के अलावा वायरलेस चार्जर पेश किया है। बता दें कि ब्लैकबेरी का लाइलेंस अब ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के पास है और इसी कंपनी ने भारत में इस वायरलेस चार्जिंग पैड को लॉन्च किया है।

    ब्लैकबेरी वायरलेस चार्जर की खासियत और कीमत

    ब्लैकबेरी के इस वायरलेस चार्जर की खासियतों की बात करें तो इसका आउटपुट 5 वॉट है। इसे अमेजन इंडिया से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि इस चार्जर की ऑफलाइन उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं है। इस चार्जर से ब्लैकबेरी का पिछले साल लॉन्च हुआ स्मार्टफोन ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स चार्ज किया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि इसकी मदद से वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले एंड्रॉयड फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः 30 साल का हुआ WWW: जानें, एक दूसरे से कैसे अलग हैं वर्ल्ड वाइड वेब और इंटरनेट

    इस चार्जर में टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही यह चार्जर क्विक चार्ज 2.0 को सपोर्ट करता है और इसमें एक एलईडी चार्जिंग इंडिकेटर भी दिया गया है। चार्जर के साथ 6 महीने की वारंटी मलेगी। इसकी बॉडी में ग्रिप दिया गया है ताकि यह फिसले ना। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले हुवावे ने भी भारत में अपना वायरलेस चार्जिंग पैड लॉन्च किया है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इस चार्जर का आउटपुट 15 वॉट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें