घरेलू कंपनी यूबॉन ने लॉन्च किया नया स्पीकर UBON SP-8005, 1200mAh की बैटरी से है लैस
UBON SP-8005 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ट पोर्ट है। इसे लैपटॉप, एंड्रॉयड, आईओएस और टैबलेट किसी भी डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विस्तार
घरेलू ब्रांड यूबॉन ने भारतीय बाजार में अपने नए ब्लूटूथ स्पीकर UBON SP-8005 को लॉन्च कर दिया है। UBON SP-8005 एक वायरलेस स्पीकर है जिसे लेकर हेवी बास का दावा किया गया है। UBON SP-8005 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। UBON SP-8005 में इन बिल्ट माइक्रोफोन का भी सपोर्ट दिया गया है यानी आप इसकी मदद से फोन पर बात भी कर सकते हैं।
UBON SP-8005 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ट पोर्ट है। इसे लैपटॉप, एंड्रॉयड, आईओएस और टैबलेट किसी भी डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ 1200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
इसमें ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें एक 3.5MM कैरोअके माइक दिया गया है जिसके साथ 3 मीटर का केबल भी है। इस स्पीकर के साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है। इसकी बिक्री तमाम रिटेल और ऑनलाइन स्टोर से हो रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यूबॉन ने भारत में 2,699 रुपये की कीमत पर अपना नया पावर बैंक यूबॉन पीबी एक्स-31 पावरमैक्स पेश किया है। इसमें 10,000 एमएएच की लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है और यह शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
यूबॉन पावरमैक्स को डुअल इनपुट चार्जिंग पोर्ट्स (टाईप सी/वी8) और डुअल यूएसबी पोर्ट्स के साथ पेश किया गया है जिससे अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग में मदद मिलती है। यह पावर बैंक एंड्रॉयड, टैबलेट, कैमरा, हेडफोन और टाईप सी इनेबल्ड डिवाइस की रेंज के साथ काम करने में मददगार है।
- मुसीबत: iPhone 13 में ओरिजिनल डिस्प्ले लगवाने के बाद भी काम नहीं करेगा फेस अनलॉक
- Jio Offer: जियो के इन प्री-पेड प्लान पर मिल रहा जबरदस्त कैशबैक, जानें सभी ऑफर्स
- Samsung Galaxy M52 5G: गैलेक्सी एम सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
- itel की होम ऑडियो मार्केट में एंट्री, लॉन्च किया पहला साउंडबार