KDM 851H Review: 7 घंटे की बैटरी लाइफ, बेस भी बढ़िया लेकिन क्या खरीदने लायक है यह वायरलेस हेडफोन

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Mar 2020 09:49 AM IST
सार

KDM 851H की कीमत है 1,499 रुपयेमेमोरी कार्ड का स्लॉट है500एमएएच की बड़ी बैटरीशानदार बेस

विज्ञापन
KDM 851H Wireless Noise Cancelling Headphones Review
KDM 851H Review - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारतीय मोबाइल एक्सेसीरिज निर्माता कंपनी केडीएम ने एक नया वायरलेस हेडफोन पेश किया है जिसका मॉडल नंबर KDM 851H है। इस हेडफोन को सभी उम्र के यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यह एक ओवरहेड हेडफोन है। KDM ने इसकी बैटरी को लेकर 7-8 घंटे तक का दावा किया है। इस हेडफोन को हमने कई दिनों तक रिव्यू के लिए इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं।

    KDM 851H की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    KDM 851H Review
    KDM 851H Review - फोटो : amar ujala

    इस हेडफोन में एचडी ऑडियो के अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइकफोन भी मिलता है। KDM के इस हेडफोन में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है जिसका रेंज 10 मीटर है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। खास बात यह है कि इसमें आपको मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलता है जिसमें आप मेमोरी कार्ड लगाकर आराम से म्यूजिक सुन सकते हैं। इस हेडफोन में आपको न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलेगा। इसमें 500mAh की बैटरी दी गई है जो कि कंपनी के दावे के मुताबिक दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। यह हेडफोन ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसका वजन 250 ग्राम है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    KDM 851H की डिजाइन

    KDM 851H Review
    KDM 851H Review - फोटो : amar ujala

    केडीएम के इस हेडफोन की डिजाइन कॉम्पेक्ट है। इयरकप छोटे हैं जिनकी फिटिंग अच्छी है। दौड़ने पर हेडफोन गिरता नहीं है। कंपनी ने कॉलिंग लिए एक बटन दिया है जो कि इयरकप में है और बटन काफी अच्छा और कंफर्ट है। इसकी प्लेसमेंट अच्छी है जिस वजह से री-डायल और कॉल रिसीव करने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा कंपनी ने वॉल्यूम के लिए भी स्क्रॉलिंग टाइप का बटन दिया है जैसा कि रेडियो में होता था। स्क्रॉलिंग बटन के कारण वॉल्यूम ऑपरेट करने में आसानी रहती है। मेमोरी कार्ड के लिए भी अलग से एक स्लॉट दिाय गया है। पावर बटन भी एडजस्टेबल दिया गया है। यह हेडफोन आपको तीन कलर वेरियंट ब्लैक, रेड और व्हाइट में मिलेगा। इसकी बॉडी प्लास्टिक, मेटल और रेक्सिन की बनी है। यह हेडफोन काफी एडजस्टेबल भी है। कुल मिलाकर इस हेडफोन को 5 में से 4.5 नंबर दिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें