Review : Realme C3 बजट रेंज का एक दमदार स्मार्टफोन!

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 25 Feb 2020 02:38 PM IST
सार

Realme C3 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है5000एमएएच की बड़ी बैटरी से है लैसरियर पैनल पर दिए गए हैं दो कैमरे

विज्ञापन
Realme C3 Review In Hindi know price specifications and all details in hindi
realme c3 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने नए साल की शुरुआत करते हुए बजट फोन सी3 (Realme C3) को भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने रियलमी सी2 को खास फीचर्स के साथ बाजार में उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। हालांकि, अब रियलमी सी3 को इसके अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। वहीं, फीचर्स के मामले में यह फोन शाओमी, वीवो और सैमसंग के डिवाइस को कड़ी टक्कर दे रहा है। तो आइए इस रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह स्मार्टफोन बजट रेंज का दमदार डिवाइस है या नहीं...

    Realme C3 की कीमत और फीचर्स

    realme c3
    realme c3 - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन को 3 जीबी रैम +32 स्टोरेज और 4 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन को फ्रोजन ब्लू और ब्लेजिंग रेड कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन

    रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरा से एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी यानी एक केबल के जरिए इस फोन से आप दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं.ॉ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme C3 का डिस्प्ले और डिजाइन

    realme c3
    realme c3 - फोटो : amar ujala

    रियलमी सी3 स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत शानदार है और इसके किनारे कर्व्ड हैं, जिससे इस डिवाइस आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन का बैक पैनल काफी चमकदार है और इस पर पैटर्न डिजाइन दिया गया है। हालांकि, इस फोन की बॉडी प्लास्टिक की बनी है। वहीं, आपको इस फोन के राइट में पावर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूम बटन मिलेंगे। रियलमी ने इस फोन में सी2 की तुलना में बड़ा एचडी डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का साइज 6.5 इंच है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। आपको इस फोन में dewdrop डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि, स्क्रीन एचडी होने की वजह से गेम खेलने से लेकर वीडियो देखने तक मजा दोगुना हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में डार्क मोड और आई केयर फीचर दिया है, जिससे आपकी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें