Karbonn K9 Smart Grand लॉन्च, 5,500 रुपये से कम में मिलता है फिंगरप्रिंट सेंसर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
Karbonn K9 Smart Grand launched in India at Rs 5290
Karbonn K9 Smart Grand

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन ने नया स्मार्टफोन Karbonn K9 Smart Grand लॉन्च किया है। इस फोन में 5,290 रुपये में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह फोन ब्लैक और शैंपेन कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Karbonn K9 Smart Grand की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इसमें 5.2 इंच की डिस्प्ले, 2.5D का टॉप पर कर्व्ड ग्लास 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का फ्लैश लाइट के साथ रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    फोन में 4G LTE और VoLTE सपोर्ट के साथ डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth, USB OTG, GPS और 2300mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें