स्मार्ट टीवी मार्केट में घरेलू कंपनी Karbonn की धमाकेदार एंट्री, 7990 रुपये की शुरुआती कीमत पर चार टीवी हुए लॉन्च
Karbonn के 32 इंच वाले एचडी रेडमी स्मार्ट टीवी की कीमत 10,990 रुपये है। वहीं 39 इंच वाले एचडी रेडमी स्मार्ट टीवी की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं 32 इंच वाले नॉन स्मार्ट टीवी की कीमत 9,990 रुपये और 24 इंच वाले नॉन स्मार्ट टीवी की कीमत 7,990 रुपये है।

विस्तार
भारत में स्मार्ट टीवी का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो साल तक जहां स्मार्ट टीवी कंपनियों की संख्या गिनती में थी, वह संख्या अब अनगिनत हो गई है। एक बड़ा बदलाव यह जरूर देखने को मिल रहा है कि स्मार्ट टीवी मार्केट में अब घरेलू कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में अब घरेलू कंपनी Karbonn ने एंट्री की है। Karbonn ने एक साथ चार स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनमें से दो स्मार्ट हैं और दो नॉन-स्मार्ट है। Karbonn के दावे के मुताबिक उसके सभी टीवी मेड इन इंडिया हैं। अगले दो साल में कंपनी भारतीय बाजार में टीवी के 15 नए मॉडल पेश करने वाली है।
Karbonn टीवी की कीमत
Karbonn के 32 इंच वाले एचडी रेडमी स्मार्ट टीवी की कीमत 10,990 रुपये है। वहीं 39 इंच वाले एचडी रेडमी स्मार्ट टीवी की कीमत 16,990 रुपये है। वहीं 32 इंच वाले नॉन स्मार्ट टीवी की कीमत 9,990 रुपये और 24 इंच वाले नॉन स्मार्ट टीवी की कीमत 7,990 रुपये है। सभी टीवी की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर रिलायंस डिजिटल स्टोर से हो रही है।
Karbonn टीवी की स्पेसिफिकेशन
Karbonn के स्मार्ट टीवी के साथ बेजललेस डिजाइन दी गई है। टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा टीवी के साथ इनबिल्ट एप स्टोर भी दिया गया है। टीवी के साथ मूवी बॉक्स प्री-इंस्टॉल मिलेगा। सभी स्मार्ट टीवी के साथ एंड्रॉयड 9 मिलेगा। इसके अलावा सभी में मीडियाटेक का क्वॉडकोर प्रोसेसर और 20w का स्पीकर दिया गया है। टीवी के साथ स्मार्ट रिमोट भी मिलेगा। टीवी के रैम और स्टोरेज के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। सभी टीवी के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।
स्मार्ट टीवी बाजार में एंट्री पर कार्बन के एमडी, प्रदीप जैन ने कहा, 'डिजिटल इंडिया के साथ भारतीय उपभोक्ता मेड इन इंडिया प्रोडक्ट के लिए अधिक शिक्षित हुए हैं। स्मार्ट एलईडी टीवी और एलईडी टीवी की हमारी नई रेंज के लॉन्च के साथ, हम नए भारत के स्मार्ट टीवी उपभोक्ताओं की बढ़ती आबादी के लिए वैल्यू फॉर मनी और नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का इरादा रखते हैं। फोन के बाद अब हम आम जनता के लिए स्मार्ट टीवी के भविष्य को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं।