इस कंपनी ने एक साथ लॉन्च किए 6 टीवी, 7,499 रुपये में खरीदें 24 इंच का TV

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 14 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
JVC Launched 6 New Smart LED TVs in India, Prices Start From Rs 7,499
JVC HD Ready LED TV - फोटो : Flipkart

    भारत में स्मार्ट टीवी, स्मार्ट बल्ब आदि का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार को देखकर दुनियाभर की तमाम कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में JVC TVs ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में 6 स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें 24 इंच से लेकर 39 साइज के टीवी शामिल हैं। जेवीसी की टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमतों और खासियतों के बारे में...

    JVC टीवी की खासियतें

    जेवीसी के स्मार्ट टीवी में आपको 24 वाट का स्पीकर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने टीवी में मिराकास्ट का भी सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ ग्राहकों को एक स्मार्ट रिमोट भी मिलेगा। बता दें कि 7,499 रुपये में मिलने वाले JVC 24N380C टीवी स्मार्ट टीवी नहीं है लेकिन इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    मॉडल कीमत
    JVC 32N380C9,999 रुपये
    JVC 24N380C7,499 रुपये
    JVC 32N385C11,999 रुपये
    JVC 39N380C15,999 रुपये
    JVC 39N3105C16,999 रुपये

    बता दें कि इससे फ्रांस की कंज्यूमर ब्रांड Thomson ने हाल ही में भारत में चार नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं जिनमें 43 इंच, 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी शामिल हैं। कंपनी का कहना है ये सभी प्रोडक्ट मेड इन इंडिया हैं। कंपनी के मुताबिक थॉमसन का 65 इंच वाला भारत का पहला 4के टीवी है जिसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    थॉमसन के इन टीवी में गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य 50 टीनी चैनल और गेम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें क्रोम कास्ट, डॉल्बी ऑडियो, 2.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। टीवी में एंड्रॉयड का ओरियो 8.0 वर्जन मिलेगा। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ भी मिलेगा। इन टीवी में आप गूगल प्ले-स्टोर से ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें