AI Device: एपल के डिजाइन और ओपनएआई बना रहे एआई डिवाइस, कैमरे से होगी लैस
TF सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कूओ (Ming-Chi Kuo) के अनुसार यह डिवाइस अभी प्रोटोटाइप फेज में है और आकार में Humane के असफल Ai Pin से थोड़ा बड़ा है, लेकिन डिजाइन में उतना ही स्लीक और एलीगेंट हो सकता है जितना कि iPod Shuffle है।

विस्तार
Apple के पूर्व डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) की AI हार्डवेयर स्टार्टअप कंपनी io को Sam Altman की कंपनी OpenAI द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद अब दोनों कंपनियों द्वारा एक नए AI डिवाइस पर काम किया जा रहा है। TF सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कूओ (Ming-Chi Kuo) के अनुसार यह डिवाइस अभी प्रोटोटाइप फेज में है और आकार में Humane के असफल Ai Pin से थोड़ा बड़ा है, लेकिन डिजाइन में उतना ही स्लीक और एलीगेंट हो सकता है जितना कि iPod Shuffle है।
यह डिवाइस पहनने योग्य होगा और गर्दन के आसपास पहना जा सकेगा।इसमें कैमरा और माइक्रोफोन लगे होंगे जो आसपास के वातावरण को समझने में मदद करेंगे।इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन यह स्मार्टफोन या पीसी से कनेक्ट होकर उनके प्रोसेसिंग पावर और डिस्प्ले का उपयोग करेगा।डिवाइस का उद्देश्य है यूजर को उनके आस-पास की स्थितियों के बारे में संदर्भ आधारित जानकारी देना।
डिवाइस की मास प्रोडक्शन 2027 में शुरू की जाएगी। इसके असेंबली और शिपमेंट का काम संभवतः चीन के बाहर, विशेष रूप से वियतनाम में होगा, जिससे जियोपॉलिटिकल रिस्क और टैरिफ वॉर से बचा जा सके।
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के अनुसार, यह डिवाइस न तो चश्मा होगा और न ही पारंपरिक वियरेबल। यह MacBook Pro और iPhone के बाद किसी भी यूजर की डेस्क पर रखा जाने वाला "तीसरा कोर डिवाइस" हो सकता है। जॉनी आइव भी AI आधारित वियरेबल्स को लेकर पहले संदेह में थे, इसलिए यह डिवाइस जेब में रखने लायक, डेस्क पर रखने योग्य और साथ ही गले में पहनने योग्य होगा।
- WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया वॉयस चैट फीचर, ग्रुप में भी करेगा काम, होंगे ये फायदे
- Betting Apps: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- X Down: रात में फेल हो गया था एक्स का डेटा सेंटर, दुनियाभर में ठप हो गई थी सेवा
- Aadhar Update: नजदीक आ रही है फ्री में अपडेट कराने की तारीख, बाद में बेकार हो सकता है आपका आधार कार्ड