फेस्टिवल सेल में जियो की धमाकेदार एंट्री, आधी कीमत पर मिल रहा है JioFi

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
JioFi hotspot dongle on sale at over 50 per cent discount
jioFi

    अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट पर जहां फेस्टिवल सेल शुरू हो चुकी है, वहीं रिलायंस जियो ने भी फेस्टिवल सेल लेकर आया है। जियो फेस्टिवल सेलिब्रेशन में तहत JioFi डिवाइस पर भारी छूट दे रहा है। यानी जियो फाई को आप इस समय आधी कीमत पर खरीद सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Amazon सेल शुरू, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम पर 5,000 रु. की छूट

    आधी कीमत पर मिल रहा है JioFi

    JioFi
    JioFi

    इस JioFi डिवाइस की कीमत 1,999 रुपये है जबकि सेल में इसे आप सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ जियो फाई के M2S मॉडल के लिए ही है। यह ऑफर 20 सितंबर से 30 सितंबर तक ही है। बता दें कि कंपनी ने इसे सितंबर 2016 में पेश किया था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये हैं जियो के सभी बैलेंस पता करने वाले USSD कोड

    कंपनी के दावे के मुताबिक जियो फाई की डाउनलोडिंग स्पीड 150Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps है। इसके जरिए एक बार में 32 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 2300mAh की बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत 2,899 रुपये थी जो अब 1,999 रुपये रह गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें