Jio phone next: 10 सितंबर से होगी सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बिक्री, जानें कुछ जरूरी बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Sep 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
jio phone next first sale starts on 10th september know about these 5 things
Jio Phone Next - फोटो : amarujala

    Jio Phone Next को दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहा जा रहा है। Jio Phone Next भारत में जियो और गूगल की साझेदारी में 10 सितंबर से उपलब्ध होगा। Jio Phone Next को लेकर कई तरह की बातें वायरल हो रही हैं। किसी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Jio Phone Next को महज 500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा और बाकि पैसे ईएमआई के तौर पर दिए जाएंगे। किसी रिपोर्ट का दावा है कि जियो फोन नेक्स्ट को कीमत की महज 10 फीसदी राशि देकर खरीदा जा सकेगा। तमाम रिपोर्ट में एक बात सामान्य है कि Jio Phone Next की कीमत 5,000 रुपये से कम होगी। आइए एक नजर डालते हैं Jio Phone Next को लेकर अभी तक उपलब्ध जानकारियों पर....

    Jio Phone Next
    Jio Phone Next - फोटो : amarujala

    Jio Phone Next के फीचर्स क्या-क्या होंगे

    अभी तक सामने आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक JioPhone Next में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच की HD डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का QM215 प्रोसेसर, 2 या 3 जीबी रैम और 16 या 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। ग्राफिक्स के लिए Adreno 308 GPU मिलेगा।

    Jio Phone Next
    Jio Phone Next - फोटो : amarujala

    JioPhone Next का कैमरा

    JioPhone Next में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 4G VoLTE के साथ डुअल सिम सपोर्ट और 2500mAh की बैटरी मिलेगी।फोन में X5 LTE मोडेम का सपोर्ट होगा और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v4.2, GPS मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें