Jio Phone Next: पांच प्वाइंट्स में जानें अपने काम की बातें, फीचर्स से लेकर ऑफर तक
Jio Phone Next नेक्स्ट को गूगल और रिलायंस जियो की साझेदारी में तैयार किया गया है और इसे दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

विस्तार
रिलायंस जियो के नए स्मार्टफोन Jio Phone Next की कीमत और उपलब्धता की घोषणा हो गई है। Jio Phone Next की बिक्री दिवाली के दिन से होगी, जबकि इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। Jio Phone Next नेक्स्ट को गूगल और रिलायंस जियो की साझेदारी में तैयार किया गया है और इसे दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन कहा जा रहा है। Jio Phone Next के साथ जियो के 2जी मु्क्त भारत की शुरुआत हो गई है। Jio Phone Next को लेकर कंपनी का दावा है कि इस फोन की टक्कर में भारतीय बाजार में कोई अन्य फोन मौजूद नहीं है। आइए पांच प्वाइंट्स में सिर्फ आपके काम की बातें जानते हैं...
1. Jio Phone Next की कीमत और उपलब्धता
जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है, हालांकि आप 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर इस फोन को खरीद सकते हैं। बाकी राशि का भुगतान आप 18 या 24 महीनों की आसान किस्तों में दे सकते हैं। सबसे आसान किस्त 300 रुपये की 24 महीनों के लिए है। इस किस्त में ही आपको हर महीने कुल 5 जीबी डाटा मिलेगा और 100 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। मिनट खत्म होने के बाद अपनी सुविधानुसार कोई भी रिचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा भी कई किस्तों के प्लान हैं जिनमें प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। सभी प्लान और फीचर्स के बारे में आप यहां क्लिक करके जानकारी ले सकते हैं।
2. Jio Phone Next की बुकिंग
जियो के इस स्मार्टफोन को आप किसी भी जियो मार्ट रिटेलर से खरीद पाएंगे। इसके अलावा फोन को आप जियो की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं और व्हाट्सएप नंबर 7018270182 पर Hi भेजकर भी आप फोन बुक कर सकते हैं। जियो की वेबसाइट पर फोन की प्री-बुकिंग लाइव हो गई है।
3. Jio Phone Next की स्पेसिफिकेशन
Jio phone next में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का QM 215 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा जियो के इस फोन में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकेंगे। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा जिसमें दो सिम कार्ड के लिए और एक मेमोरी कार्ड के लिए होगा।
4. Jio Phone Next का कैमरा और बैटरी
जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा और स्नैपचैट के फिल्टर्स भी मिलेंगे। जियो के इस फोन में 3500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 36 घंटों के बैकअप का दावा है। फोन की बैटरी रिमूवेबल है यानी इसे आप निकाल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, हॉट्स्पॉट और हेडफोन की सुविधा मिलती है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।
5. जियो फोन में डुअल सिम को लेकर क्या सुविधा है?
Jio Phone Next में डुअल सिम का सपोर्ट है। एक सिम जियो का होना अनिवार्य है। यदि आप जियो का सिम नहीं लगाते हैं तो फोन को आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सिम की पोजिशन को लेकर कोई बाध्यता नहीं है यानी आप पहले या दूसरे किसी भी स्लॉट में जियो का सिम लगा सकते हैं, हालांकि एक समस्या यह है कि इंटरनेट के लिए आपको जियो के सिम का ही इस्तेमाल करना होगा। दूसरे सिम का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए होगा।
- Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
- काम की बात: Jio phone next की बराबरी करने वाले सैमसंग और शाओमी के स्मार्टफोन
- Jio phone next: जियो फोन नेक्स्ट के टॉप पांच फीचर्स, किसी और एंट्री लेवल फोन में नहीं मिलेंगे
- Jio Phone Next 6,499 रुपये में हुआ लॉन्च, इससे कम कीमत में पहले बिक रहे ये स्मार्टफोन