आज शाम से ही 501 रुपये में मिलेगा जियो फोन, 49 रुपये में 1 महीने तक सबकुछ फ्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Jul 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
jio 501 offer: Jio phone monsoon hungama offer at rs 501
jio phone

    अगर आप भी 501 रुपये में जियो फोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज यानि शुक्रवार की शाम 5.01 बजे से जियो का मानसून ऑफर शुरू हो रहा है जिसके तहत आप सिर्फ 501 रुपये में जियो का 4जी फीचर फोन जियो फोन खरीद सकते हैं। पहले इस ऑफर की शुरुआत 21 जुलाई को होने वाली थी। जियो के मानसून ऑफर के तहत किसी भी पुराने फोन के बदले जियो का 1,500 रुपये वाला जियो फोन 501 रुपये में दिया जाएगा। यानि आप किसी भी कंपनी का कोई भी पुराना फीचर फोन लाकर 501 रुपये के साथ जियो को दे सकते हैं और पिछले साल लॉन्च हुआ 1,500 रुपये वाला जियो फोन घर ले जा सकते हैं। ध्यान रहे कि आप पुराने जियो फोन को वापस करके नया जियो फोन नहीं ले सकते हैं। पुराना जियो फोन तीन साल बाद ही वापस होगा। साथ ही आप जिस फोन के साथ जियो फोन लेने वाले हैं वह फोन चालू होना चाहिए।

    कहां मिलेगा 501 रुपये में जियो फोन

    jio phone
    jio phone

    आप अपने किसी भी पुराने फीचर को लेकर नजदीक के जियो या रिलायंस स्टोर पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अधिकृत रिटेल स्टोर पर भी जाकर पुराने फीचर फोन को 501 रुपये के साथ एक्सचेंज करके 1,500 रुपये वाला जियो फोन खरीद सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि कल से 501 रुपये में मिलने वाले जियो फोन में व्हाट्एप, यूट्यूब, फेसबुक और गूगल असिस्टेंट एप भी मिलेगा यानि सिर्फ 501 रुपये में आप व्हाट्सएप सपोर्ट करने वाला फोन खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान

    jio phone
    jio phone

    जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान की बात करें तो एक प्लान 49 रुपये का है और दूसरा 153 रुपये का है। 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा, 50 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 153 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा यानि कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें