सबसे पहले इन 5 शहरों में होगी जियो फोन की डिलीवरी

जियो फोन की बुकिंग बंद हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लाखों फोन की बुकिंग के बाद जियो फोन की बुकिंग बंद हो गई है और अगली बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि अगली बुकिंग किस दिन और कितने बजे से शुरू होगी। वहीं अब सबकी निगाहें फोन की डिलीवरी पर टिकी हैं। तो आइए जानते हैं सबसे पहले किन-किन शहरों में जियो फोन की डिलीवरी होने वाली है?
ये भी पढ़ेंः ये हैं जियो फोन के सभी फीचर्स, इसमें है 2000mAh की बैटरी, नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
रोज होगी एक लाख जियो फोन की डिलीवरी

FE की रिपोर्ट के मुताबिक जियो की प्लानिंग रोज 1 लाख हैंडसेट डिलीवर करने की है, ताकि बुकिंग के लोड को कम किया सके। जियो फोन ताइवान से आएंगे और देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि सबसे पहले किन शहरों में जियो फोन पहुंचेगा। बता दें कि फोन की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि हर सप्ताह 50 लाख फोन की डिलीवरी होगी।
सबसे पहले इन 5 शहरों में पहुंचेगा फोन

बता दें कि सबसे पहले जियो फोन की डिलीवरी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में होगी। इन 5 शहरों में फोन पहुंचने के बाद जियो सेंटर और रिलायंस जियो स्टोर पर फोन की डिलीवरी होगी। इसके बाद इन दोनों स्टोर से रिटेल स्टोर और डीलर्स के पास फोन भेजे जाएंगे।
जियो फोन की स्पेसिफिकेशन

जियोफोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है।