Jio Bharat Phone: भारत के सबसे सस्ते 4G फोन के बारे में सबकुछ जानें
Jio Bharat V2 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। Jio Bharat V2 को लेकर कंपनी ने "2G Mukt" भारत का नारा लगाया है। जियो ने कहा है कि Jio Bharat V2 के जरिए वह 25 करोड़ 2जी ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर लाएगा। आइए जानते हैं देश के सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन के बारे में विस्तार से...

विस्तार
रिलायंस Jio अपने धमाकेदार ऑफर के लिए हमेशा से जाना जाता है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों को फ्री में इंटरनेट की सुविधा दी थी और उसके बाद एक से बढ़कर एक ऑफर कंपनी ने पेश किए। अब जियो ने भारत का सबसे सस्ता Jio Bharat V2 लॉन्च किया है जिसे Jio Bharat phone भी कहा जा रहा है।
Jio Bharat V2 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। Jio Bharat V2 को लेकर कंपनी ने "2G Mukt" भारत का नारा लगाया है। जियो ने कहा है कि Jio Bharat V2 के जरिए वह 25 करोड़ 2जी ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर लाएगा। आइए जानते हैं देश के सबसे सस्ते 4जी फीचर फोन के बारे में विस्तार से...
Jio Bharat V2 की कीमत 999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत 10 लाख यूनिट तक के लिए ही है यानी Jio Bharat V2 के 10 लाख फोन बिकने के बाद इसकी कीमत बढ़ सकती है। फोन की बिक्री 7 जुलाई से शुरू होगी। इसे देश के 6,500 तहसील से खरीदा जा सकेगा। Jio Bharat V2 के लिए कंपनी ने अलग प्लान पेश किए हैं। आइए जानते हैं उसके बारे में...