भारत में लॉन्च हुए Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले!
Motorola Razr 40 सीरीज में हाई-एंड स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, एमोलेड डिस्प्ले, डुअल कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा और रेजर 40 फ्लिप फोन (Motorola Razr 40 Ultra और and Razr 40) आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। इन दोनों फोन को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इन फोन का सीधा मुकाबला OPPO Find N2 Flip और आगामी Galaxy Z Flip 4 से होगा। लेटेस्ट मोटो रेजर में हाई-एंड स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, एमोलेड डिस्प्ले, डुअल कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन का सपोर्ट मिलता है। Motorola Razr 40 Ultra के साथ कंपनी ने सबसे बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले का दावा किया है। चलिए मोटो रेजर 40 और 40 अल्ट्रा की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की भारत में शुरुआती कीमत 89,999 रुपये और वेनिला रेजर 40 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोल्डेबल फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर उपलब्ध होंगे। Razr 40 Ultra को वीवा मैजेंटा और इनफिनिटी ब्लैक कलर में पेश किया गया है। वहीं Motorola Razr 40 को तीन कलर ऑप्शन- सेज ग्रीन, वेनिला क्रीम और समर लिलेक में पेश किया गया है। डिवाइस को ग्लास और वेगन लेदर दोनों बैक ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा, मोटो रेजर 40 अल्ट्रा पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट/डेबिट/ईएमआई लेनदेन पर 7,000 रुपये की इंस्टेंट छूट और रेजर 40 पर 5,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी। ग्राहक फोन की खरीद पर जियो द्वारा 15,000 रुपये तक के लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
फोन को अमेजन इंडिया या आधिकारिक मोटोरोला इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अभी के लिए ग्राहक अमेजन इंडिया पर 999 रुपये का भुगतान करके Razr 40 Ultra को प्री-बुक कर सकते हैं। दोनों फोन को 14 जुलाई से खरीदा जा सकता है।
रेजर 40 अल्ट्रा में 6.9 इंच फोल्डेबल फुल एचडी+ pOLED 10 बिट डिस्प्ले मिलती है, जो 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले 22:9 पैनल HDR10+ सर्टिफाइड है और 100% DCI-P3 कलर गेमोट के साथ 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करता है। रेजर 40 अल्ट्रा में आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस सिक्योरिटी के साथ क्लैमशेल डिजाइन मिलता है। फोन में 7000 सीरीज एल्यूमीनियम मिड-फ्रेम भी है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड पर चलाता है।
- Google Meet में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड का कैसे करें इस्तेमाल
- गजब: Jio ने 999 रुपये में लॉन्च किया 4G फोन, साथ में आया सिर्फ 123 रुपये का प्लान
- इस दिन भारत में लॉन्च होगी Oppo Reno 10 सीरीज, दमदार कैमरे के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
- अलर्ट: टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहुंचा सकता है अस्पताल, एक्सपर्ट ने बताए यह नुकसान