Jabra ने भारत में एक ऐसा हेडफोन लॉन्च किया है जिसकी बैटरी 50 घंटे तक चलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Jul 2020 07:27 PM IST
सार

50 घंटे का है म्यूजिक प्लेबैकफास्ट चार्जिंग से है लैसवॉयस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट

विज्ञापन
Jabra Elite 45h Headphones Launched in India With Up to 50 Hours of Battery Life
Jabra Elite 45h - फोटो : Jabra

    विस्तार

    जाबरा ने भारत में अपना नया हेडफोन Jabra Elite 45h लॉन्च कर दिया है। Jabra Elite 45h की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 45 घंटे की है। इस हेडफोन के साथ माय साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा जिससे यूजर्स को ऑप्टिमाइज और पर्सनलाइज्ड ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा।

    Jabra Elite 45h में अमेजन एलेक्सा, एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का के लिए वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसमें सिंगल फोल्ड डिजाइन का भी सपोर्ट मिलेगा। इस हेडफोन की कीमत 9,999 रुपये है और यह कॉपर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री छह अगस्त से होगी।

    विज्ञापन

    Jabra Elite 45h की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि एक बार की चार्जिंग में आप 50 घंटे तक म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। इसके साथ 40 घंटे के टॉकटाइम का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। 15 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक के बैकअप का दावा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Jabra ने भारत में एक ऐसा हेडफोन लॉन्च किया है जिसकी बैटरी 50 घंटे तक चलेगी

    इस हेडफोन में 40mm का ड्राइवर दिया गया है। इसमें दो माइक्रोफोन भी हैं जो कि न्वाइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। जाबरा साउंड प्लस एप के जरिए यूजर्स अपने हिसाब से म्यूजिक इक्वलाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसमें ब्लूटूथ v5.0, HSP v1.2, HFP v1.7, A2DB v1.3, AVRCP v1.6 और का SSP v1.2 सपोर्ट मिलेगा। इसमें मल्टी कनेक्शन का भी सपोर्ट मिलेगा। इसकी बॉडी आर्टिफिशियल लेदर और कुशन से बनी है। इसका वजन 160 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें