इव्वो ने भारत में लॉन्च किए तीन स्मार्ट फीचर फोन, शुरुआती कीमत 569 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Jul 2018 02:53 PM IST
IVVO launched ECO SERIES feature phone in India for rural priced from Rs 569 to Rs 669
iVVO Eco IV1801

    भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रही कम्यूनिकेशंस ब्रांड इव्वो ने अपनी 'इको सीरीज' पेश किया है। इस सीरीज के सभी फोन की कीमत को 669 रुपये के अंदर रखा गया है और शुरुआती कीमत 569 रुपये है। इव्वो ब्रिटजो की सहायक कंपनी है। कंपनी ने नई सीरीज की टैगलाइन को 'स्मार्ट भी, किफायती भी' रखा है।

    इको सीरीज के तहत इव्वो आईवी1801, इव्वो आईवी1805एस, और इव्वो इको बीट्ज फोन बाजार में पेश किए गए हैं। सभी फीचर फोन के साथ 201 दिनों की रिप्लेसमेंट गारंटी और 455 दिनों की वॉरंटी की मिलेगी।

    इसके अलावा सभी तीनों डिवाइसों में 1000 एमएएच की बैटरी, एमपी3 और एमपी4 प्लेयर, एलईडी टॉर्च, ब्लूटूथ सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट, वन—टच म्यूजिक एक्सेस, 1.8 इंच स्क्रीन, जीपीआरएस वेब ब्राउजर, वायरलेस एफएम, मेगापिक्सल कैमरा और 32 जीबी तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी गई है। आई1805एस में सेल्फी कैमरा और वाइब्रेशन मोड भी शामिल है।

    तीनों फोन की लॉन्चिंग के दौरान ब्रिटजो के सीईओ व सह-संस्थापक प्रदीप्तो गांगुली ने कहा, 'यह इको सीरीज खूबियों, मूल्य-प्रभाविता और मनोरंजन का उचित मिश्रण है जो जल्द ही 'असली भारत' के मोबाइल फोन अनुभव को पुन: पारिभाषित करने जा रहा है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें