भारत में लांच हुआ नॉच डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 09 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
iVoomi Z1 launched in India With Display Notch, Face Unlock
iVoomi Z1

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iVoomi ने भारत में अपना पहला नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन iVoomi Z1 लांच कर दिया है। कंपनी का दावा है कि आईवूमी जेड1 अबतक का सबसे सस्ता नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। iVoomi Z1 की अन्य खासियतों की बात करें तो इस फोन में फेस अनलॉक के साथ-साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन क्लासिक ब्लैक, ओसियन ब्लू और प्लैटिनम गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    iVoomi Z1 की कीमत और उपलब्धता

    भारत में iVoomi Z1 की कीमत 6,999 रुपये है और यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से 11 अक्टूबर से होगी। वहीं फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस फोन को 500 रुपये सस्ता यानि 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त फोन पर एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    कैसा है आईवूमी का पहला नॉच डिस्प्ले वाला फोन ivoomi Z1, देखें अनबॉक्सिंग

    iVoomi Z1 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.67 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। डिस्प्ले पर आईफोन x जैसा नॉच डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा आईवूमी मीडियाटेक MT6739W प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसमें सोनी IMX135 सेंसर है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्लैश लाइट सिर्फ रियर कैमरे के साथ मिलेगी। आईवूमी जेड1 में 2800 एमएएच की बैटरी के साथ कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें