सिर्फ 2,332 रुपये में मिल रहा है Realme 2 Pro, यह है ऑफर

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में रियलमी 2 प्रो लांच किया है। रियलमी 2 प्रो के साथ ही कंपनी ने रियलमी सी1 लांच किया था। अब 10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज की शुरुआत हो रही है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में रियलमी 2 प्रो को सिर्फ 2,332 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
2,332 रुपये में कैसे मिलेगा रियलमी 2 प्रो?

वैसे तोRealme 2 Proकी शुरुआती कीमत 13,990 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये है। इस फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। बिग बिलियन सेल डेज के दौरान रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 2,332 रुपये, 6GB रैम वाला वेरियंट 2,665 रुपये और 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 2,999 रुपये की 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और साथ ही एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
रियलमी 2 प्रो की स्पेसिफिकेशन

Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और 2.0 ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 ओएस मिलता है। साथ ही इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 3500mAh की बैटरी दी गई है।