डुअल 4G सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला है iVOOMi का यह फोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iVOOMi जल्द ही भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन आईवूमी आई2 लाइट लॉन्च करने वाली है। कंपनी लगातार इस फोन का टीजर जारी कर रही है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक फोन में दमदार बैटरी मिलेगी और फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी।
इसके अलावा आई2 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसकी डिजाइन आईफोन x जैसी है। स्मार्टफोन के टीजर के साथ कंपनी Uninterrupted का इस्तेमाल कर रही है यानी यह फोन पूरी तरह से यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने वाला होगा। आई2 लाइट की डिजाइन इससे पहले लॉन्च हुए आई2 जैसी ही है।
हालांकि आईवूमी आई2 लाइट के फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है और ना ही फोन की लॉन्चिंग तारीख का कंपनी का ऐलान किया है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक फोन में 4000 एमएच की बैटरी मिलेगी और डुअल 4जी सपोर्ट मिलेगा जो कि बड़ी बात है,
क्योंकि बाजार में मौजूद अधिकतर 4जी स्मार्टफोन में एक ही 4जी सिम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन गोल्ड, रोज गोल्ड, स्काई ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से होगी।