itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Sun, 13 Jun 2021 08:39 AM IST
सार

Itel Vision 2 में एंड्रॉयड 10 ( गो एडिशन) है। Itel Vision 2 में 1.6GHz का ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
itel Vision 2 Review in Hindi price in India specifications camera sample and more
itel vision 2 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    7,000 रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट राज करने वाली कंपनी आईटेल ने हाल ही में भारत में अपना एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन Itel Vision 2 पेश किया है जो कि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Itel Vision 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों फोन में आपको थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिलेगा। जैसे- Itel Vision 1 में सिम और मेमोरी को लगाने के लिए आपको बैक कवर को निकालना होगा, जबकि Itel Vision 2 में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। Itel Vision 2 के स्पेसिफिकेशन भी पहले मॉडल से अलग हैं। Itel Vision 2 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले में बेजल बहुत ही कम हैं। यह फोन दो कलर और सिंगल रैम स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Itel Vision 2 की कीमत 7,499 रुपये है। इसकी बिक्री उड़ान और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है एंट्री लेवल फोन Itel Vision 2?

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    Itel Vision 2 Review: डिजाइन

    डिजाइन के मामले में आईटेल ने इस बार अच्छे बदलाव किए हैं। फोन की बॉडी प्लास्टिक की है और फिनिशिंग ग्लास वाली है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट के निशान नहीं आते हैं। यह फोन दो कलर, डीप ब्लू और ग्रेडेशन ग्रीन में उपलब्ध है। फोन के बैक पैनल पर ऊपर की फिंगरप्रिंट सेंसर है जिस तक पहुंचना आसान है।

    विज्ञापन
    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    सेंसर के राइट में ऊपर से नीचे की ओर तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाइट दी गई है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। सिम कार्ड के लिए लेफ्ट में जगह मिली है। राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    फ्रंट में लेफ्ट में छोटा-सा पंचहोल है जिसमें फ्रंच कैमरा है। प्लास्टिक बॉडी होने के बाद भी फोन इस्तेमाल के दौरान हाथ से फिसलता नहीं है। ग्रिपिंग अच्छी बनती है। तो कुल मिलाकर इस सेगमेंट में Itel Vision 2 की डिजाइन कही जाएगी।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    Itel Vision 2 Review: डिस्प्ले और कैमरा

    Itel Vision 2 Review
    Itel Vision 2 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिस्प्ले की बता करें तो आईटेल विजन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले के ऊपर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर भी है। डिस्प्ले के साथ बेजल बहुत ही कम मिलते हैं, ऐसे में आपको वीडियो देखने और गेम खेलने में मजा आने वाला है। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है। टच, ब्राइटनेस और कलर्स अच्छे हैं। यूट्यूब के फुल एचडी वीडियो आप आराम से देख सकते हैं। अपनी सेगमेंट में Itel Vision 2 की डिस्प्ले हमें अच्छी लगी।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    Itel Vision 2 Review: कैमरा

    Itel Vision 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक वीजीए मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए आईटेल ने इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया है।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन
    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    कैमरे की बात करें तो इसमें अधिक मेगापिक्सल वाले कैमरे तो नहीं हैं लेकिन फोटो की क्वॉलिटी अच्छी है। अच्छी रौशनी में आप अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। डेफ्थ सेंसर से लेकर मैक्रो लेंस तक अपना काम बखूबी करते हैं। सैंपल को देखकर आप कैमरे की क्वॉलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन
    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    तस्वीरों में क्लेयरिटी अच्छी रहती है और कलर्स भी ठीक-ठाक हैं। कैमरे के साथ आपको शॉर्ट वीडियो, पोट्रेट, एआई, ब्यटी, लो लाइट, एचडीआर, पैनोरमा और प्रो जैसे मोड्स मिलते हैं। रियर कैमरे से आप फुल एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। अपने बजट में कैमरा अच्छा है।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    Itel Vision 2 Review: परफॉर्मेंस और बैटरी

    Itel Vision 2 Review
    Itel Vision 2 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Itel Vision 2 में एंड्रॉयड 10 ( गो एडिशन) है। Itel Vision 2 में 1.6GHz का ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Itel Vision 2 के साथ अच्छी बात यह है कि आपको ब्लॉटवेयर नहीं मिलते हैं, जबकि सैमसंग और एमआई जैसी कंपनियों के फोन भी आजकल ब्लॉटवेयर के साथ आते हैं। इसके साथ एप फ्रिजर, एफएम रेडियो, एक्सशेयर, ईशेयर जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेसअनलॉक भी मिलता है। फोन का इंटरफेस भी अच्छा है। इसके साथ डिजिटल वेलबीइंग और पैरेंटल कंट्रोल भी है।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    Itel Vision 2 Review: बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें VoWi-Fi, डुअल एक्टिव 4G VoLTE, GPS, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 35 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है। यह फोन 8.3mm पतला है। चार्जिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है। इसके साथ आपको फुल चार्जिंग नहीं मिलती है। बैटरी लाइफ अच्छी है। यदि आप थोड़ा बहुत इस्तेमाल करते हैं तो आपको दो दिनों तक बैकअप आराम से मिल सकता है, वहीं यदि आप हेवी यूजर हैं तो आपको बैटरी पूरे दिन भर साथ देगी। चार्जिंग के लिए फोन के साथ बॉक्स में चार्जर और केबल मिलेगा।

    itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

    तो कुल मिलाकर कहा जाए तो Itel Vision 2 एक बजट स्मार्टफोन है जिसके साथ आपको वो सारे फीचर्स मिलते हैं जो एक स्मार्टफोन में होने चाहिए। अच्छी डिजाइन, अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी से लेकर आपको शानदार बैटरी और बढ़िया कैमरा भी मिलता है।Itel Vision 2 का मुकाबला रेडमी 8ए और रियलमी की सी सीरीज के फोन के साथ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें