itel ने मोबाइल की कीमत पर लॉन्च किया टैबलेट, 4G कनेक्टिविटी भी मिलेगी
itel PAD 1 में 10.1 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्लिम बेजल मिलता है। itel PAD 1 में SC9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विस्तार
आईटेल ने मोबाइल एक्सेसीरीज, टीवी और मोबाइल के बाद अब टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की है। आईटेल ने अपने पहले टैबलेट itel Pad 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। itel PAD 1 के साथ बॉक्सी डिजाइन है और राउंड किनारे हैं। itel PAD 1 के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा है जिसके साथ एलईडी लाइट भी है।
itel PAD 1 की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और इसे डीप ग्रे के अलावा लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। itel PAD 1 में 10.1 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्लिम बेजल मिलता है। itel PAD 1 में SC9863A1 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
itel PAD 1 में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 12 का गो एडिशन है। itel Pad 1 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ 80 डिग्री का वाइड एंगल का सपोर्ट है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल स्पीकर, 3.5mm का ऑडियो जैक है। itel PAD 1 के साथ 4G का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें WiFi, OTG और ब्लूटूथ भी मिलता है।
- ColorOS 13: मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, इन फोन में मिलेगा अपडेट
- THOMSON ने लॉन्च किया 40 इंच का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी, कई कूलर भी बाजार में उतारे
- Holi Sale 2023: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक, इन साइट्स पर मिल रहा शानदार ऑफर, देखें पूरी डिटेल्स
- Realme C55 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा आईफोन जैसा डायनेमिक आईलैंड