8,099 रुपये में लॉन्च हुआ 7,000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगी 128GB की स्टोरेज, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

Itel P40+ को भारत में फोर्स ब्लैक और आइस सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Itel P40+ Launched in India With 7000mAh Battery and Unisoc T606 SoC know Price Specifications
Itel P40+ - फोटो : Itel

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Itel ने अपने नए किफायती फोन Itel P40+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पंच होल कटआउट डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में Unisoc T606 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में बड़ी 7,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ दो दिन बैकअप का दावा है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    आईटेल पी40 प्लस को भारत में फोर्स ब्लैक और आइस सियान कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,099 रुपये रखी गई है। फोन को 11 जुलाई से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आईसीआईसीआई बैंक कार्ड और एसबीआई कार्ड का उपयोग करके आईटेल पी40+ खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है।

    विज्ञापन

    फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट और एंड्रॉयड 12 के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और (720 x 1,640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और 4GB तक रैम का सपोर्ट है। रैम को 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें