Redmi Tv: रेडमी स्मार्ट टीवी के दो नए मॉडल भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 15,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Sep 2021 01:27 PM IST
सार

टीवी को दो साइज में उपलब्ध कराया गया है जिनमें 32 और 43 इंच शामिल हैं। दोनों टीवी में एंड्रॉयड टीवी 11 दिया गया है जो कि एक बड़ी बात है, क्योंकि इस रेंज में एंड्रॉयड 11 वाले टीवी की संख्या बहुत कम है।

विज्ञापन
Redmi Smart TV launched in India with 32 inch and 43inch size With Dolby Audio Price and Specifications
Redmi Smart TV - फोटो : mi.com

    विस्तार

    रेडमी इंडिया ने अपनी रेडमी सीरीज के तहत दो नए मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं जिनमें 32 इंच और 43 इंच के मॉडल शामिल हैं। इन दोनों रेडमी टीवी को ऑल राउंड स्मार्ट इंटरटेनमेंट एक्सपेरियंस के लिए पेश किया गया है। रेडमी के इन टीवी में DTS वर्चुअल एक्स, एंड्रॉयड टीवी 11, डुअल बैंड वाई-फाई, ऑटो लो लैटेसी मोड, पैचवॉल 4, डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    रेडमी टीवी की कीमत

    Redmi के इन स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है यानी इस कीमत में 32 इंच वाला मॉडल मिलेगा, वहीं 43 इंच मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। दोनों टीवी की बिक्री Mi.com, Mi होम, Mi स्टूडियो, अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर से अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होगी।

    विज्ञापन

    रेडमी स्मार्ट टीवी सीरीज के फीचर्स

    टीवी को दो साइज में उपलब्ध कराया गया है जिनमें 32 और 43 इंच शामिल हैं। दोनों टीवी में एंड्रॉयड टीवी 11 दिया गया है जो कि एक बड़ी बात है, क्योंकि इस रेंज में एंड्रॉयड 11 वाले टीवी की संख्या बहुत कम है। 32 इंच मॉडल में HD रेडी डिस्प्ले है, जबकि 43 इंच मॉडल में फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। टीवी के साथ विविद पिक्चर इंजन है जिसे लेकर बेस्ट विजुअल और कलर्स का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के साथ यूनिवर्सल सर्च मिलता है। इसके अलावा इसमें किड्स मोड भी है। टीवी के साथ 20W का स्पीकर मिलेगा जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल एक्स का सपोर्ट होगा। टीवी के साथ Dolby 5.1 सराउंड साउंड भी मिलेगा। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। दोनों टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कंट्रोल मिलेगा और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए दोनों टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, मिराकास्ट एप, दो HDMI, दो USB 2.0, एक AV, एक 3.5mm का हेडफोन जैक, एक इथरनेट और एक एंटीना पोर्ट है। टीवी की पैकेजिंग इकोफ्रेंडली है। बॉक्स को आप कैट हाउस या छोटे स्टूल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें