लॉन्च हुआ 5 हजार से कम कीमत वाला शानदार स्मार्टफोन, मिलेगा डुअल कैमरा और मजबूत डिजाइन, जानें अन्य फीचर्स
Itel A24 Pro में 5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 850 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में एंड्रॉइड 12 (गो एडिशन) के साथ क्वाड-कोर Unisoc SC9832E प्रोसेसर मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Itel ने अपनी किफायती A सीरीज लाइनअप का विस्तार करते हुए एक और नए फोन Itel A24 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल बंग्लादेश में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन क्वाड-कोर यूनिसोक SC9832E प्रोसेसर और 5 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 12 गो वर्जन पर चलता है और इसमें फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
आईटेल के नए बजट फोन को बांग्लादेश में बीटीडी 5,990 (लगभग 4,570 रुपये) में पेश किया गया है। फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मे ही मिलता है। फो सिंगल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल, स्मार्टफोन केवल बांग्लादेश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत सहित अन्य क्षेत्रों में हाल ही में लॉन्च किए गए आईटेल ए24 प्रो की कीमत और उपलब्धता का खुलासा होना बाकी है।
आईटेल ए24 प्रो में 5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 850 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में एंड्रॉइड 12 (गो एडिशन) के साथ क्वाड-कोर 1.4GHz Unisoc SC9832E प्रोसेसर मिलता है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: iQoo Neo 7 5G: आईकू के नए फ्लैगशिप फोन का टीजर जारी, मिलेगा भारत का पहला Dimensity 8200 SoC, इस दिन होगा लॉन्च
Itel A24 Pro में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के साथ 3020 एमएएच की बैटरी पैक की गई है। इनके अलावा फोन 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।