iQoo Neo 7 5G: आईकू के नए फ्लैगशिप फोन का टीजर जारी, मिलेगा भारत का पहला Dimensity 8200 SoC, इस दिन होगा लॉन्च
टीजर के अनुसार, iQoo Neo 7 5G को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC से लैस किया जाएगा। इस प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला यह पहला फोन होगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने अपने नए फ्लैगशिप फोन iQoo 11 5G के बाद iQoo Neo 7 5G को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इस फोन को 16 फरवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक साइट पर फोन का टीजर भी लाइव कर दिया है। इस फोन को भारत के पहले मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन को खासतौर पर गेमर्स के लिए पेश किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार फोन को 3D कूलिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
फोन के टीजर और सामने आई डिजाइन के मुताबिक iQoo Neo 7 5G, iQoo Neo 7 SE का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इस फोन को पिछले साल दिसंबर में घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। भारत में फोन को ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। iQoo Neo 7 SE को घरेलू मार्केट में CNY 2,099 (लगभग 24,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था। यानी भारत में भी फोन की कीमत 30 हजार से कम रह सकती है।
iQoo Neo 7 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

iQoo ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत में iQoo Neo 7 के लिए एक नया टीजर पेज लॉन्च किया है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में अमेजन के माध्यम से उपलब्ध होगा। टीजर पेज से केवल यह पता चलता है कि फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC से लैस होगा। इस प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला यह पहला फोन होगा।
कंपनी ने हाल ही में iQoo Neo 7 इंडिया वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन भी टीज किए थे। कंपनी द्वारा शेयर किए गए फीचर्स के आधार पर नया फोन iQoo Neo 7 SE का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग ई5 एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।