तो खत्म हो जाएगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम, फेस रिकॉग्निशन ही होगा एकमात्र सहारा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 May 2020 04:09 PM IST
सार

सिक्योरआई ने पेश किया है टेम्प्रेचर डिटेक्शन एंड फेस रिकॉग्निशन मशीनटेम्प्रेचर डिटेक्शन एंड फेस रिकॉग्निशन मशीन से होगी अटेंडेंससंक्रमण के डर से नहीं हो रहा बायोमेट्रिक अटेंडेंस का इस्तेमाल

विज्ञापन
Is this the end of biometric attendance system face recognition will be the only option
end biometric attendance system - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    कोरोना के वैश्विक संक्रमण के कारण दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है। पांच साल बाद होने वाला बदलाव महज दो महीने में देखने को मिल गया। भारत जैसे विकासशील देश में यदि कोई कंपनी अपने कर्मचारी को घर से काम करने की सुविधा देती थी तो उसकी कंपनी की बड़ी वाहावाही होती थी। वहीं अब अधिकतर कंपनियां घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं। आने वाले दिनों में यह भी संभव है कि इंटरव्यू में पूछा जाए कि क्या आप घर से काम करने में सक्षम हैं?

    टेक्नोलॉजी कंपनियों की क्या है तैयारी?

    secureye Face recognition and temp detector
    secureye Face recognition and temp detector - फोटो : amar ujala

    करीब 80 फीसदी कंपनियों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगा हुआ है जहां फिंगरप्रिंट से अटेंडेंस लगती है लेकिन संक्रमण के कारण बायोमेट्रिक अटेंडेंस को सबसे पहले बंद कर दिया है। कई जगहों पर कंपनियों में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों की अटेंडेंस लगा रहे हैं। संक्रमण के बाद एक बदलाव यह भी देखने को मिलेगा कि कंपनियों से बायोमेट्रिक अटेंडेंस की छुट्टी हो जाएगी और इसकी जगह फेस रिकॉग्निशन सिस्टम ले लेगा। होम और कर्मशियल सिक्योरिटी देने वाली कंपनी सिक्योरआई ने इसी मांग को देखते हुए भारत में टेम्प्रेचर डिटेक्शन एंड फेस रिकॉग्निशन मशीन पेश किया है जिसकी मदद से संपर्करहित (कॉन्टेक्टलेस) अटेंडेंस लगाई जा सकेगी।

    विज्ञापन

    इसमें शरीर के तापमान मापने से लेकर फेसियल रिकॉग्निशन तक का सपोर्ट है। इसमें अलार्म भी है जो कि असामान्य तापमान होने पर बजने लगता है। इसके अलावा यदि किसी कर्मचारी ने मास्क नहीं पहनी है तो यह मशीन उसके बारे में भी जानकारी देगी। इसमें वियरिंग मास्क आइडेंटिफिकेशन के अलावा बाइनोक्यूलर लाइव डिटेक्शन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। यह मशीन न्यूनतम 0.1oC तापमान की माप कर सकती है। शरीर के तापमान में किसी भी प्रकार की असामान्यता पाए जाने पर डिवाइस चेतावनी संकेत देती है और संबंधित अधिकारियों को सचेत करने के लिए अलार्म भी बजाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिक्योरआई टेम्प्रेचर डिटेक्शन एंड फेस रिकॉग्निशन मशीन में 200W पिक्सल एचडी कलर कैमरा, 100W इंफ्रारेड कैमरे लगे हैं और यह 0.5 मीटर दूर से भी शरीर के तापमान की जांच कर सकती है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन 12.7 सेमी की टच स्क्रीन है जिसकी रिजॉल्यूशन 854x480 है। डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें TCP/IP, WiFi और USB पेन ड्राइव का सपोर्ट है। इसमें यूएसबी पोर्ट आधारित इन-बिल्ट रीचार्जेबल लिथियम बैटरी लगी है।

    यह LINUX OS आधारित है। इसमें 3000 यूजर आईडी, 20,000 फेस आईडी के अलावा 1,000,000 यूजर रिकॉर्ड की सुविधा भी है। इस डिवाइस में किसी कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन महज दो सेकेंड में हो सकता है। इसमें डोर सेंसर फंक्शन, यू डिस्क पोर्ट, Wiegand 26/34 इनपुट पोर्ट और Wiegand WG26/34 आउटपुट भी हैं। टैक्स के बिना इसकी कीमत 1,00,000 रुपये है।

    इसकी लॉन्चिंग पर मनीष अग्रवाल, डायरेक्टर, सिक्योरआई ने कहा, 'कोरोना संकटकाल में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। टेक्नोलॉजी आधारित क्षमताओं की बदौलत कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पड़ता है। सिक्योरआई की नई टेम्प्रेचर डिटेक्शन एंड फेस रिकॉग्निशन मशीन इस लिहाज से शानदार डिवाइस है जिसे संक्रमण के बढ़ी जरूरत के मद्देनजर तैयार किया गया है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें