OpenAI: क्या iPhone का खेल खत्म कर देगा ओपनएआई का ये डिवाइस, जानिए क्यों Gumdrop से खौफ में है एपल?
Screenless Smart Device:
ओपनएआई एक स्क्रीन रहित गैजेट बनाने की तैयारी में है, जो पेन की तरह इस्तेमाल किया जाएगा या इसे गले में भी पहन सकते हैं। जानिए इस गैजेट के खास फीचर्स?

विस्तार
मोबाइल फोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने की संभावना है। एआई की दिग्गज कंपनी ओपनएआई अब सॉफ्टवेयर के बाद हार्डवेयर की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनएआई अपना पहला एआई-पावर्ड डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। जिसका कोडनेम Gumdrop रखा गया है। कंपनी का दावा है कि ये छोटा सा गैजेट भविष्य में आईफोन की जगह भी ले सकता है।
कैसा होगा ये गैजेट और क्या हैं इसकी खूबियां?
इस स्क्रीन-रहित गैजेट को खास बनाने के लिए कंपनी ने एपल के पूर्व चीफ डिजाइन ऑफिसर जोनी आइव (Jony Ive) के साथ हाथ मिलाया है। इसके पहले ये iPhone और iPod को डिजाइन कर चुके हैं। पहले इसे चीनी कंपनी लक्सशेयर की ओर से बनाने की चर्चा थी, लेकिन सुरक्षा चिंताओं की वजह से अब फॉक्सकॉन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग वियतनाम या अमेरिका में होने की संभावना है। ये बिना स्क्रीन के भी कैमरा और सेंसर की मदद से आपकी हर जरूरत को पूरा करेगा और 2026-27 तक बाजार में दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़े: Grok Controversy: बार-बार विवादों में क्यों फंस रहा ग्रोक, जानिए ChatGPT-Gemini से कैसे अलग है ये एआई टूल
बिना स्क्रीन के कैसे करेगा काम?
Gumdrop का आकार एक आईपॉड शफल जितना छोटा होगा, लेकिन इसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। ये डिवाइस हाईटैक कैमरा और माइक्रोफोन से लैस होगा, जो अपने आसपास के माहौल को देख और सुन सकेगा। इसके अलावा आपके हाथों से लिखे गए नोट्स यानी की हैंडराइटिंग को भी पहचान कर उन्हें तुरंत डिजिटल टेक्स्ट में बदलकर चैटजीपीटी पर अपलोड कर देगा।
पॉकेट में समाएगी सुपर कंप्यूटर जैसी ताकत
ये गैजेट ओपनएआई के सबसे शक्तिशाली AI मॉडल्स को सीधे डिवाइस के अंदर ही रन करेगा। जब इसे अधिक प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होगी, तो यह ऑटोमैटिकली क्लाउड से जुड़ जाएगा। इसे वियरेबल और पोर्टेबल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
क्या वाकई खत्म हो जाएगा स्मार्टफोन का क्रेज?
ओपनएआई का मानना है कि भविष्य में लोगों को बड़ी स्क्रीन वाली डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। Gumdrop का लक्ष्य एआई-आधारित प्रोडक्टिविटी को इतना आसान बनाना है कि लोग फोन के बजाय इसी छोटे गैजेट से अपने ईमेल, मैसेज और कॉल्स को मैनेज कर सकें। ये डिवाइस दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस से भी बात कर सकेगा, जिससे यह एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।