डायमेंसिटी 6020 SoC के साथ लॉन्च हुआ iQoo का नया फोन, डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी से है लैस, जानें कीमत
iQoo Z7i को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए मिड-रेंज फोन iQoo Z7i को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 भी मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
आईकू का नया फोन घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। फोन आइस लेक ब्लू और मून शैडो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। iQoo Z7i के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 949 चीनी युआन (लगभग 11,288 रुपये) और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,888 रुपये) रखी गई है।
वहीं फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 13,000 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन को ग्लोबल और भारत में लॉन्चिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है।
फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड 13 ओरिजिन ओएस ओशन मिलता है। iQoo Z7i में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और (720×1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। एलसीडी डिस्प्ले में 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.99 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।
फोन में 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और Mali-G57 जीपीयू के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- Infinix Hot 30i: लॉन्च से पहले सामने आए बजट फोन के फीचर्स, 16GB रैम और 6000mAh बैटरी से होगा लैस
- Oppo Find N2 Flip: खूबसूरत डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च, शानदार कैमरे से है लैस, जानें फीचर और कीमत
- Samsung Galaxy A54: प्रीमियम डिजाइन वाले फोन की लॉन्च तारीफ आई सामने, दमदार कैमरे से होगा लैस, जानें फीचर्स
- Airtel पैसा वसूल प्लान: एक महीने के रिचार्ज में मिलेगा 90 दिन फ्री Disney+ Hotstar, कीमत सिर्फ इतनी