इसी महीने भारत में लॉन्च होगा iQOO Z7 Pro 5G, जानें लॉन्चिंग तारीख और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

कुछ दिन पहले iQOO Z7 Pro 5G को लेकर लीक रिपोर्ट भी आई थी जिसके मुताबिक iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
iQOO Z7 Pro 5G will launch on August 31 in India expected price and features
iQOO Z7 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    iQOO के नए फोन iQOO Z7 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। iQOO Z7 Pro 5G को 31 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। iQOO Z7 Pro 5G को लेकर कंपनी ने टीजर भी जारी किया है। iQOO Z7 Pro 5G के टीजर के मुताबिक फोन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

    कुछ दिन पहले iQOO Z7 Pro 5G को लेकर लीक रिपोर्ट भी आई थी जिसके मुताबिक iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

    विज्ञापन

    iQOO Z7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQOO Z7 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसमें 4600mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग होगी। फोन के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित FuntouchOS 13 मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें