iQOO Z7 5G: लॉन्चिंग से पहले कीमत का हुआ खुलासा, इसमें मिलेगा Dimensity 920 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2023 01:55 PM IST
सार

iQOO की जेड सीरीज का नया फोन iQOO Z7 5G 21 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने iQOO Z7 5G की कीमत का खुलासा कर दिया है। iQOO Z7 5G में मीडियाटेक Dimensity 920 5G प्रोसेसर मिलेगा जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर सबसे ज्यादा 485000 से अधिक का स्कोर हासिल किया है।

विज्ञापन
iQoo Z7 5G price in India was announced ahead of 21 march launch
iQOO Z7 5G - फोटो : iQOO

    विस्तार

    iQOO की जेड सीरीज का नया फोन iQOO Z7 5G 21 मार्च को भारत में लॉन्च होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने iQOO Z7 5G की कीमत का खुलासा कर दिया है। iQOO Z7 5G में मीडियाटेक Dimensity 920 5G प्रोसेसर मिलेगा जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर सबसे ज्यादा 485000 से अधिक का स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा iQOO Z7 5G को लेकर कंपनी का दावा है कि यह भारत में 64 मेगापिक्सल OIS Ultra-Stable कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

    iQoo Z7 5G की कीमत

    iQOO Z7 5G
    iQOO Z7 5G - फोटो : अमर उजाला

    Qoo Z7 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये होगी। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। फोन के साथ HDFC बैंक और SBI बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा और इसकी बिक्री 21 मार्च को लॉन्चिंग के साथ ही शुरू होगी।

    विज्ञापन

    फोन के टीजर के साथ कंपनी ने फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। कंपनी के अनुसार, फोन को 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट होगा। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर पैक किया जाएगा। iQOO Z7 5G को एमोलेड डिस्प्ले और 1,300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। कंपनी ने कहा कि फोन को 7.8 मिमी स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा। iQOO Z7 5G में बड़ी बैटरी के साथ 44 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है। iQOO Z7 5G को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सर्टिफिकेशन भी मिलेगा और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन के साथ बहुत ही पतला बेजल मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें