iQOO Z7 5G: सबसे सस्ता OIS कैमरे वाला फोन भारत में लॉन्च, इसमें है एमोलेड डिस्प्ले और 8GB रैम, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 21 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

iQOO Z7 5G में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले और 8 जीबी के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
iQoo Z7 5G Launched in India With ois camera and MediaTek Dimensity 920 SoC know Price and Specifications
iQOO Z7 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईकू ने अपने नए किफायती स्मार्टफोन iQOO Z7 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 20 हजार से कम कीमत में पेश किया गया है। फोन के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर और डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले और 8 जीबी के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। iQOO Z7 5G में 4,500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    फोन को भारत में दो कलर ऑप्शन नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। फोन को आज दोपहर 1 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन के साथ कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के रूप में एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स भी दे रही है। ऑफर्स के तहत फोन को 17,499 रुपये और 18,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    आईकू के लेटेस्ट फोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो कि (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एडजस्टेबल टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 412ppi पिक्सल डेनसिटी और कैपेसिटिव मल्टी-टच फीचर मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर और माली G68 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें