iQoo Z1x स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
iQoo Z1x स्मार्टफोन हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिले तीन कैमरेइस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत है

विस्तार
वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने अपने शानदार स्मार्टफोन iQoo Z1x को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले के साथ तीन कैमरे का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
आईक्यू जेड1एक्स स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: चीनी युआन 1,598 (करीब 17,200 रुपये), चीनी युआन 1,798 (करीब 19,300 रुपये), चीनी युआन 1,998 (करीब 21,500 रुपये) और चीनी युआन 2,298 (करीब 24,700 रुपये) है।
आईक्यू जेड1एक्स स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर काम करता है।