iQoo Z1 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 20 May 2020 09:34 AM IST
सार

iQoo Z1 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्चशुरुआती कीमत है चीनी युआन 2,198 (करीब 23,400 रुपये)पंचहोल डिस्प्ले के साथ मिलेंगे रियर में तीन कैमरे

विज्ञापन
iQoo Z1 5G smartphone launched in china know price and specifications
iQoo Z1 5G - फोटो : technicalahmad-twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo ने अपने लेटेस्ट डिवाइस जेड 1 5जी (iQoo Z1 5G) को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में पंचहोल डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर्स और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले आईकू 3 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने व्यवसायों के लिए शुरू की नई सेवा, दुकानें होंगी ऑनलाइन

    iQoo Z1 5G की कीमत

    यह स्मार्टफोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: चीनी युआन 2,198 (करीब 23,400 रुपये), चीनी युआन 2,498 (करीब 26,600 रुपये) और चीनी युआन 2,798 (करीब 29,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू और गैलेक्सी सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बिक्री की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    iQoo Z1 5G की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1000 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर आधारित आईकू ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo Z1 5G का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    iQoo Z1 5G की बैटरी

    आईकू ने इस स्मार्टफोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें वाई-फाई, 5जी नेटवर्क, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें