30 घंटे की बैटरी लाइफ और IP54 की रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2023 10:08 AM IST
सार

iQoo TWS Air Pro एक इन-ईयर डिजाइन वाला बड्स है जिसमें 14.2mm का ड्राइवर दिया गया है। iQoo TWS Air Pro के साथ कंपनी का DeepX 2.0 स्टीरियो इफेक्ट भी मिलता है। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20-20,000Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट है।

विज्ञापन
iQoo TWS Air Pro Earbuds launched With 14.2mm Drivers Up to 30 Hours of Battery Life
iQoo TWS Air Pro - फोटो : iQoo

    विस्तार

    आईकू ने अपने नए ईयरबड्स iQoo TWS Air Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। iQoo TWS Air Pro की लॉन्चिंग iQoo Neo 8 सीरीज के साथ हुई है। iQoo TWS Air Pro को IP54 की रेटिंग मिली है जो कि वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए है। iQoo TWS Air Pro की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    iQoo TWS Air Pro की कीमत

    iQoo TWS Air Pro की कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 3,510 रुपये रखी गई है और फिलहाल वीवो की चाइनीज साइट से इसके लिए प्री-ऑर्डर किया जा रहा है। iQoo TWS Air Pro की बिक्री 31 मई से होगी। भारत में iQoo TWS Air Pro की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    iQoo TWS Air Pro की स्पेसिफिकेशन

    iQoo TWS Air Pro एक इन-ईयर डिजाइन वाला बड्स है जिसमें 14.2mm का ड्राइवर दिया गया है। iQoo TWS Air Pro के साथ कंपनी का DeepX 2.0 स्टीरियो इफेक्ट भी मिलता है। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20-20,000Hz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें AAC और SBC जैसे ऑडियो कोडेक मिलते हैं। iQoo TWS Air Pro के साथ डुअल माइक्रोफोन मिलता है जिसके साथ AI कॉल न्वाइज रिडक्शन मिलता है। इसमें क्लियर ऑडियो के लिए DNN एल्गोरिद्म मिलता है।

    चार्जिंग केस के साथ iQoo TWS Air Pro की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग केस में 420mAh की बैटरी है और प्रत्येक बड्स में 29mAh की बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए बड्स में टाईप-सी पोर्ट है। गेमिंग के लिए इसमें 88ms का अल्ट्रा लो लैटेंसी मोड मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें