iQoo Neo 8 Series: कम कीमत में लॉन्च हुए दो फ्लैगशिप फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 May 2023 12:47 PM IST
सार

iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro को 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। आईकू नियो 8 के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 और प्रो वेरियंट के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
iQoo Neo 8 and iQoo Neo 8 Pro launched With 1.5K Display and flagship Soc know Price and Specifications
iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro - फोटो : iQoo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपनी नई नियो सीरीज iQoo Neo 8 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत iQoo Neo 8 5G और iQoo Neo 8 Pro को लॉन्च किया गया है। दोनों फोन को 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। आईकू नियो 8 के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 और प्रो वेरियंट के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    दोनों iQoo Neo 8 फोन तीन कलर वेरियंट- नाइट रॉक, मैच प्वाइंट और सर्फ में पेश किए गए हैं। फोन की बिक्री 31 मई से शुरू होगी और इनके प्री-ऑर्डर 23 मई से शुरू होंगे।

    विज्ञापन

    iQoo Neo 8 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 29,300 रुपये), 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 32,800 रुपये) और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,099 चीनी युआन (लगभग 36,400 रुपये) है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo Neo 8 Pro के 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 38,500 रुपये) और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 42,300 रुपये) है।

    iQoo Neo 8 और iQoo Neo 8 Pro में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो (2800 x 1260 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आता है। प्रो मॉडल कर्व्ड एज के साथ आता है। आईकू नियो 8 के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 और प्रो वेरियंट के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन के साथ 16 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट है। दोनों फोन एंड्रॉयड 13 आधारित Origin OS 3.0 के साथ आते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें